Monday, September 21, 2009

ऑनलाइन रामलीला


अब दिल्ली में प्रसिद्ध रामलीला ऑनलाइन हो गयी हैं। महत्वाकांक्षी प्रस्ताव के अनुसार, अब ऑनलाइन रामलीला तथा उसके क्लीपिंगस देख सकते है।

यह सेवा भारत कम बाहर दर्शकों को अधिक आकर्षित करने की उम्मीद है।
वेबसाइट है : http://www.lavkush.com/online.htm

Friday, September 18, 2009

ऐ भाई! ज़रा देख के ...

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबित, २ करोड़ से भी ज्यादा १ हज़ार के नकली नोट भारत में प्रवेश कर चुके है, जिनकी सीरियल नम्बर 2 AQ and 8 AC से है।

कृपया करके आप भी इस बात को ध्यान रखे और इस सीरियल नंबर के नोटों को देख के ले।
मैं भारतीय रिजर्व बैंक की वो पत्र भी संलग्नक कर रहा हूँ। जिसमे सूचना दी गयी है।


Tuesday, September 15, 2009

गूगल का आनलाइन न्यूज रीडर ‘फास्ट फ्लिप’

इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने आज आनलाइन न्यूज रीडर ‘फास्ट फ्लिप’ शुरू किया। इसमें बीबीसी , दी न्यूयार्क टाइम्स, दी वाशिंगटन पोस्ट और अन्य प्रमुख मीडिया से खबरों को शामिल किया जाएगा।

सेनफ्रांसिस्को में टेकक्रंच 50 तकनीकी सम्मेलन में फास्ट फ्लिप का उद्घाटन करने वाले गूगल ने बताया कि इसमें एक पत्रिका की तरह बिना किसी देरी के तेजी से पन्नों को पलटा जा सकेगा।

इसमें आनलाइन पन्नों को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि पाठक एक लेख से तुरंत दूसरे लेख पर क्लिक कर सकेगा। बीबीसी और अन्य प्रमुख दैनिकों के अलावा अटलांटिक, बिजनेस वीक, कोस्मोपोलिटन, ऐली, मैरी क्लेयर, न्यूजवीक तथा पापुलर मैकेनिक्स जैसी पत्रिकाओं की पठन सामग्री को डाला जाएगा।

Thursday, September 3, 2009

आज पंडित किशन महाराज जी का जन्मदिन !

महान तबला वादक पंडित किशन महाराज का आज जन्मदिन है। उन्ही की याद में उनके तथा उनके पुत्र पंडित पूरन महाराज का तबला वादन की एक झलकी ...