Monday, April 7, 2008

२१वि. सदी में हिंगलिश

आजकल हम सभी लोग अंग्रेजी की बढते प्रचलन से अनजान नहीं है। बिना अंग्रेजी के आप आजकल एक कदम भी नहीं उठा सकते। मेरा ख्याल है कि अब शायद महानगरों में ४0 -५०% लोग अंग्रेजी का प्रयोग करने लगे है। इन लोगो को बाकि लोगो से बात तो हिन्दी में ही करनी पड़ती है जो अंग्रेजी नहीं जानते जैसे ऑटो वाले, बस में, सब्जी वाला, और भी है ...... तो हम लोग "हिंगलिश" का प्रयोग करते है।


यहाँ तक की टी वी पर हिन्दी न्यूज़ चैनल पर भी अब हिंगलिश ही सुनाई तथा दिखाई देती है। आजकल "कोर्पोरेट कल्चर" में हम लोगो को पता ही नहीं चलता की हम कब हिंगलिश का प्रयोग कर गए।


महानगर में कुछ प्रचलित हिंगलिश .....

1. good है
2. hello है जी
3. good morning जी
4. ओ जी Thanks
5. rent पे लेना है
6. Sunday के दिन



हम लोग जाने-अनजाने में हिन्दी को अंग्रेजी में और अग्रेजी को हिन्दी में मिक्स कर "हिंगलिश" का प्रयोग करते है। तो भाइयो प्रश्न यह उठता है कि आज के दौर में किस प्रसिद्ध भाषा का उपयोग किया जाए, हिन्दी, अंग्रेजी या हमारी और आपकी "हिंगलिश" ?

3 comments:

mamta said...

वो भाषा जो ख़ुद को और दूसरों को पसंद आए।

राज भाटिय़ा said...

जो अपनी हो ओर मान समान दिया पाये,गुलामी की छाप से दुर

दिनेशराय द्विवेदी said...

भाई दूसरी भाषा के शब्दों को अपनाने से तो भाषा समृद्ध होती है, हिन्दी को समृद्ध होने दो, संकुचित नहीं।