Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Monday, June 9, 2008

गुगल करें तो टेक्नोलॉजी और करें अश्लीलता

गुगल (http://www.google.co.in/ ) पर जा कर पेज को भाषा को हिन्दी में बदले आपका पूरा पेज हिन्दी में हो जाएगा लेकिन सर्च बार में "s" लिखते ही आप चौक जायेंगे। उस में सिर्फ "सेक्स" संबंधित शब्द ही आते है।

गुगल ने एक टेक्नोलॉजी प्रयोग करके user के लिए ऑटो सजेस्ट की टेक्नोलॉजी तैयार की है जिससे user एक वर्ड को लिखते ही आपको उस वर्ड से संबंधित शब्द आ जायगे।

मित्रो गुगल के लोगो (Google's Logo) के नीचे भारत लिखा है, भारत की संस्कृति पर हमला नहीं है ? क्या भारत में इतना खुलापन है की "s" लिखते ही सेक्स के शब्द ऑटो सजेस्ट हो ?

Monday, April 7, 2008

२१वि. सदी में हिंगलिश

आजकल हम सभी लोग अंग्रेजी की बढते प्रचलन से अनजान नहीं है। बिना अंग्रेजी के आप आजकल एक कदम भी नहीं उठा सकते। मेरा ख्याल है कि अब शायद महानगरों में ४0 -५०% लोग अंग्रेजी का प्रयोग करने लगे है। इन लोगो को बाकि लोगो से बात तो हिन्दी में ही करनी पड़ती है जो अंग्रेजी नहीं जानते जैसे ऑटो वाले, बस में, सब्जी वाला, और भी है ...... तो हम लोग "हिंगलिश" का प्रयोग करते है।


यहाँ तक की टी वी पर हिन्दी न्यूज़ चैनल पर भी अब हिंगलिश ही सुनाई तथा दिखाई देती है। आजकल "कोर्पोरेट कल्चर" में हम लोगो को पता ही नहीं चलता की हम कब हिंगलिश का प्रयोग कर गए।


महानगर में कुछ प्रचलित हिंगलिश .....

1. good है
2. hello है जी
3. good morning जी
4. ओ जी Thanks
5. rent पे लेना है
6. Sunday के दिन



हम लोग जाने-अनजाने में हिन्दी को अंग्रेजी में और अग्रेजी को हिन्दी में मिक्स कर "हिंगलिश" का प्रयोग करते है। तो भाइयो प्रश्न यह उठता है कि आज के दौर में किस प्रसिद्ध भाषा का उपयोग किया जाए, हिन्दी, अंग्रेजी या हमारी और आपकी "हिंगलिश" ?

Tuesday, April 1, 2008

... तब कहाँ छुपे थे भाई !!!

मेरे एक ब्लॉग पोस्ट "थोड़ा हिन्दी जान लो भाई !!!" को हिन्दी ब्लॉगर ने "इतनी गंभीरता" से लिया इसके लिए धन्यवाद! उनके नाम न लिखते हुए कमेंट यह है।

Comment One...
अब ऐसे मजाक घटिया लगते हैं। जाने-अनजाने आप हिन्दी के विरुद्ध किये जा रहे इस तरह के षडयन्त्रों में सहभागी हो रहे हैं। यदि दम हो तो कभी अंग्रेजी की पारिभाषिक शब्दावली का विश्लेषण कीजिये और समझने की कोशिश कीजिये कि वे कितने सार्थक हैं।
March 31, 2008 11:32 AM

Comment Two...
हास्य अच्छा है, पर आप अपनी हिन्दी थोडी सुधर लीजिये, ,, "थोड़ा हिन्दी जान लो भाई !!!" .. को अगर "थोड़ी हिन्दी जान लो भाई !!!" लिखते तो बेहतर होता..
March 31, 2008 12:56 PM

Comment Three...
एक बेहुदा मजाक, ऐसा शाहरूख व साजिद जैसे लोग करते है.
March 31, 2008 1:40 PM

Comment Four...
कितनी हीन भावना धंसी है आपमें जो अपनी मातृभाषा के साथ ये बेहूदगी आपको हास्य लगती है।
March 31, 2008 3:06 PM

Comment Five ...
Behoodi harkat hai yeh.
April 1, 2008 8:18 AM

लेकिन मुझे यह जानना है कि हिन्दी की यह दुर्दशा हो रही थी तो यह मठाधीश कहा थे। मुझे यह भी जानना है कि उसमें लिखे अग्रेजी के शब्दों का अर्थ अगर उन लोगो को पता है तो मुझे भी बता दे ताकि मैं भी उसको सुधर लू।