Showing posts with label hindi search engine. Show all posts
Showing posts with label hindi search engine. Show all posts

Friday, February 13, 2009

रफ़्तार डॉट इन की कार्टून सेवा"

रफ़्तार डॉट इन" हिन्दी सर्च इंजन है जो हिन्दी की अग्रिम वेबसाइट है जो लगातार हिन्दी सेवा में अग्रसर है. इसी कड़ी में रफ़्तार की नई पहल है "रफ़्तार कार्टून". इस सेवा में भारत के सभी कार्टूनिस्ट के कार्टूनों को एक ही जगह पर दिखाया गया है. इसका URL है "http://www.raftaar.in/rss/external/cartoon.aspx" यह अभी टेस्ट संस्करण है. जल्दी ही इसे एक सर्विस के तरह के आएगा.रफ़्तार की अन्य हिन्दी सेवाएँ

Monday, June 9, 2008

गुगल करें तो टेक्नोलॉजी और करें अश्लीलता

गुगल (http://www.google.co.in/ ) पर जा कर पेज को भाषा को हिन्दी में बदले आपका पूरा पेज हिन्दी में हो जाएगा लेकिन सर्च बार में "s" लिखते ही आप चौक जायेंगे। उस में सिर्फ "सेक्स" संबंधित शब्द ही आते है।

गुगल ने एक टेक्नोलॉजी प्रयोग करके user के लिए ऑटो सजेस्ट की टेक्नोलॉजी तैयार की है जिससे user एक वर्ड को लिखते ही आपको उस वर्ड से संबंधित शब्द आ जायगे।

मित्रो गुगल के लोगो (Google's Logo) के नीचे भारत लिखा है, भारत की संस्कृति पर हमला नहीं है ? क्या भारत में इतना खुलापन है की "s" लिखते ही सेक्स के शब्द ऑटो सजेस्ट हो ?

Monday, May 19, 2008

रफ़्तार का नया अवतार !

"रफ़्तार" पहले हिन्दी सर्च इंजन के रूप में अपना प्रचार-प्रसार करता था, लेकिन रफ़्तार अब नए रूप में आपके सामने हाज़िर है। इसको देखते है तो "सर्च इंजन" कम " हिन्दी पोर्टल" दिखता है मुझे यह बेहतर दिखता है, इसका हिन्दी टाइपिंग टूल और भी बेहतर है यूजर के रूचि को देखते हुए "रफ़्तार" ने कई सेक्शन में इसको बांटा है। जिसमे खबरे, कारोबार, चटपटी, साहित्य, ब्लॉग, लाइफ स्टाइल, सॉग सर्च, सेंसेक्स अपडेट और भी बहुत कुछ है ...


देख के यह लगता है की "रफ़्तार" सर्च से हट के पोर्टल बनने जा रहा है लेकिन किसी के लुक को देख कर उसकी पहचान करना ग़लत है यह बात साबित होती है। क्यूंकि जो भी न्यूज़ को है वह सर्च करता है, और रिजल्ट भी वह सारे न्यूज़ वेबसाइट से देता है.