Showing posts with label राज ठाकरे. Show all posts
Showing posts with label राज ठाकरे. Show all posts

Wednesday, March 5, 2008

चाचा की 'राज' नीति

राज ठाकरे के उत्तर भारतीय विरोधी बयान को आज बाल ठाकरे ने घी डाल दिया। समय-समय पर हिंदुत्व का नारा बुलंद करने वाले बाल ठाकरे ने बिहारियों के विरोध में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने एक SMS का जिक्र करते हुए कहा ...

एक बिहारी , सौ बीमारी ।
दो बिहारी , लड़ाई की तैयारी ।।
तीन बिहारी , ट्रेन हमारी ।
पांच बिहारी , सरकार हमारी ।।

मेरा मानना है, कि मराठी वोट बैंक हाथ से निकलता देखकर बाल ठाकरे तिलमिलाए हुए हैं और इसलिए राज ठाकरे से बढ़-चढ़कर भड़काऊ बातें कह रहे।