Showing posts with label yahoo. Show all posts
Showing posts with label yahoo. Show all posts

Saturday, June 14, 2008

याहू गूगल भाई-भाई

इंटरनेट की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाली दो बड़ी कंपनियों गुगल और याहू ने आपस में समझौता कर लिया है जिसके तहत याहू अब गुगल की विज्ञापन की तकनीक का सहारा ले सकेगी ।
और इसके साथ ही अब याहू सर्च इंजन के साथ गुगल के विज्ञापन भी दिखाए जाएगें । लेकिन यह समझौता के वल अमेरिका और कनाडा में ही मान्य होगा।

दम है इस सौदे में
दोनों ही कंपनिया इंटरनेट के बाजार पर तकड़ी पकड़ रखती है और उनकें युजर की संख्या भी जबदरस्त है । ऐसे में याहू का यह कहना कि इस समझौते के तहत एसे कम से कम ३२ अरब रुपए का फायदा होनें की संभावना कोई बहुत बड़ी अतिश्योक्ति पूर्ण बात नहीं है ।
दस समझौते के माध्यम से याहू अपने अपभोक्ता को अपने सर्च इंजन के माध्यम से गुगल के विज्ञापन दिखा सकेगा ।


विज्ञापनदाता और उपभोक्ता की बल्ले बल्ले
इस समझौते के माध्यम से न केवल दोनों बड़ी कंपनियों को आय के मामले में बड़ा फायदा होगा बल्कि बेहतर टेक्नोलॉजी के माध्यम से विज्ञापन दाता और उपभोक्ता दोनों का फायदा होना भी तय माना जा रहा है । कम से कम अगले चार साल तो इस मामले में इंटरनेट की दुनिया में बड़ी खोजे और बेहतर बाजार के मामले में दोनों कंपनियों को इस संयोजन से बड़ा फायदा मिलेने जा रहा है ।

आभार: दैनिक भास्कर


और भी -



डी-डब्लू वर्ल्ड: याहू और गूगल में क़रार

Sunday, April 6, 2008

माइक्रोसाफ्ट की दादागिरी !

माइक्रोसाफ्ट कारपोरेशन ने याहू को धमकी दी है कि अगर वह तीन सप्ताह के भीतर उसके प्रस्तावित सौदे को नहीं मानता है तो वह उसका जबरन अधिग्रहण कर लेगा।

माइक्रोसाफ्ट के मुख्य कार्यकारी स्टीवन ए।बालमर ने शनिवार को याहू को लिखे एक पत्र में कहा कि हमसे बात न करके आप एक बहुत बड़े अवसर को गवां रहे हैं। याहू हमारे साथ सौदे को नकार कर अपने कर्मचारियों और शेयरधारकों को बहुत बड़े लाभ से वंचित कर रहा है।

पत्र के अनुसार, ‘अगर याहू का बोर्ड हमसे तीन सप्ताह के भीतर बात करने में असफल रहता है तो माइक्रोसाफ्ट इस प्रस्ताव को मजबूरन सीधे याहू के शेयरधारकों के पास ले जाएगी और याहू के निदेशक मंडल को बदलने का प्रस्ताव भी रख सकती है।’

जर्नल द वाल स्ट्रीट ने याहू कंपनी के एक नजदीकी के हवाले से बताया कि याहू बोर्ड माइक्रोसाफ्ट के पत्र की समीक्षा कर रहा है।

गौरतलब है कि याहू ने माइक्रोसाफ्ट का प्रस्ताव यह कहकर ठुकरा दिया था कि उन्हें प्रस्तावित सौदे से अधिक रकम की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि माइक्रोसाफ्ट इसलिए भी याहू का अधिग्रहण करना चाहता है क्योंकि वह इस क्षेत्र में सर्च इंजिन गूगल से प्रतिस्पर्धा करना चाहता है और याहू इसके लिए सबसे उपयुक्त है क्योंकि इंटरनेट की दुनिया में उसकी एक पहचान है।
Source: Bhaskar